सत्याग्रह वर्ष पर बनेगी 97 किलोमीटर सड़क

खर्च होंगे 35 करोड़ 31 लाख रुपये मुख्य सचिव को भेजा गया प्रस्ताव मोतिहारी : सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और इस बाबत एक बेहतर कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारने में जूटा हुआ है. राष्ट्रपिता महात्मागांधी से जूडे स्थलों पर जाने में किसी तरह […]

खर्च होंगे 35 करोड़ 31 लाख रुपये

मुख्य सचिव को भेजा गया प्रस्ताव
मोतिहारी : सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और इस बाबत एक बेहतर कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारने में जूटा हुआ है.
राष्ट्रपिता महात्मागांधी से जूडे स्थलों पर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और आवागमन बेहतर हो,इसके लिए 97 किलोमीटर सड़क बनाने की योजना बनाकर मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजा गया है. इस पर 35.61 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सड़कों के निर्माण से संबंधित एक पूरा खाका तैयार किया गया है.
गांधीजी से जुड़ी 19 बदहाल सड़कें बनेंगी: महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों तक पहुंचने के लिए 19 वैसी सड़कों को चिह्नित किया गया है जिसकी हालत ठीक नही है.सड़क काफी जर्जर है और आवागमन सुचारू नहीं है. ग्रामीण कार्य विभाग की 13 व पथ निर्माण विभाग की छह सड़कें इसमें शामिल हैं. ग्रामीण कार्य विभाग की 13 सड़कों की कुल लंबाई 61.7 किलोमीटर व पथ निर्माण विभाग के छह सड़कों की लंबाई 35.50 किलोमीटर है.
खर्च होंगे साढ़े बीस करोड़ : ग्रामीण कार्य विभाग के 13 सड़कों पर साढ़े बीस करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. वहीं पथ निर्माण विभाग की छह सड़कों पर 15.61 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है.
बताया गया है कि इन सड़कों की वस्तु स्थिति की बाबत विस्तार से जानकारी दी गयी है. अनुमोदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी और युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >