दूसरे किनारे पर पक्का नाला बनेगा
नवंबर से अावागमन शुरू करने का है लक्ष्य
मोतिहारी : झील किनारे सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा शहर को जोड़नेवाली करीब 16 सड़कों की भी स्वीकृति दे दी गयी है. इसमें कुछ गांव से शहर को जोड़नेवाली सड़क भी है. कुल योजना करीब 16 करोड़ की है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सांसद योजना के तहत रोईंग क्लब से गांधी चौक शौचालय पथ का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. कार्य को नवंबर तक पूरा कर लेना है. इसके तहत झील के पूर्वी किनारे 10-12 फूट दीवार होगी तो दूसरी तरफ से नाला और बीच में पीसीसी ढलाई कार्य होगा. बरसात तक मिट्टी भराई कार्य पूरा का लेने का लक्ष्य है.
बारिश से मिट्टी वास्तविक स्थान पर आयेगी. उसके बाद पीसीसी ढलाई कार्य पूरा किया जायेगा. इस पथ के बन जाने के बाद गांधी चौक से स्टेट बैंक तक लगनेवाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी : इस बाबत कार्यपालक अिभयंता पोलेंदर सिंह ने बताया कि आरइओ मोतिहारी के अधीन शहर व आस-पास की चयनित सड़कों का निर्माण विभागीय प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र शुरू किया जायेगा.
शहर व आसपास की स्वीकृत नयी सड़कें
ग्रामीण कार्य प्रमंडल मोतिहारी द्वारा शहर व आस-पास के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए करीब 16 सड़कों की स्वीकृति दी है जो निम्न हैं.
हनुमानगढ़ी वाया नया टोला पथ 107 लाख 35 हजार
चिचुरहिया पथ बंजरिया करीब 150 लाख
लक्षुमण कजन टोला 114 लाख 35 हजार
सिहुलिया पथ लंबाई 3.517 191 लाख
भरौलिया हराजपुर लक्ष्मीपुर 126 लाख 28 हजार
पीडब्ल्यूडी मोतिहारी से बहता मलाह टोला 123 लाख 42 हजार
संतपुर वाया हरिजन टोला 50 लाख
थरघटवा गांव 48 लाख 82 हजार
पूर्वी टिकुलिया वाया दूबे टोला 56 लाख
अहिर टोला वाया बरियारपुर 110 लाख
सूर्यपुर वाया मुर्दाचक पथ 60 लाख रुपये
