गांधी चौक टावर की घड़ियों ने समय का साथ छोड़ा

चंपारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने पर मनाया जा रहा समारोह मोतिहारी : महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा के सौ साल पूरा होने पर गांधी शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. गांधीवादी व गांधी जी के सिद्धांतों पर चलनेवाले लोग और प्रशासनिक स्तर पर भी योजनाएं बन रही हैं. गांधी से जुड़े जिले के […]

चंपारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने पर मनाया जा रहा समारोह

मोतिहारी : महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा के सौ साल पूरा होने पर गांधी शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. गांधीवादी व गांधी जी के सिद्धांतों पर चलनेवाले लोग और प्रशासनिक स्तर पर भी योजनाएं बन रही हैं. गांधी से जुड़े जिले के विभिन्न स्थलों के विकास की बात हो रही है.
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के संकल्प भी लिये जा रहे हैं. समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा कई नामी हस्तियां भी भाग लेंगी. ऐसी घोषणाएं भी हो रही हैं. लेकिन अहिंसा की सफल प्रयोगस्थली मोतिहारी की ह्रदयस्थली समझे जानेवाले गांधी चौक के टावर पर किसी का ध्यान नहीं है. इस टावर की सभी घड़ियां बंद हैं.
टावर के प्रथम तल पर गांधीजी की प्रतिमा लगी है. मगर, इस पर लगी लाइट खराब है. फलत: रात के अंधेरे में गांधीजी की प्रतिमा नजर भी नहीं आती. टावर के पर लगायी गयी स्ट्रीट लाइट भी कबाड़ बन गयी है. शताब्दी समारोह को मुकाम देनेवाले लोगों को ह्रदयस्थली(गांधी चौक) की ओर भी झांकना होगा ताकि बाहर से आनेवाले लोग समझ सके कि शताब्दी वर्ष की तैयारी चल रही है. लेकिन यहां ऐसा दृष्टिगोचर नहीं हो रहा है.
समय के साथ नहीं चलती टावर की घड़ियां: गांधी चौक स्थित टावर के पर मधुबन छावनी चौक की ओर की घड़ी बंद है. पहले लोग इन घड़ियों से कार्यालय व अपनी घड़ी का समय मिलाते थे. लेकिन अब लोगों ने पर देखना भी छोड़ दिया है. क्योंकि अक्सर यहां की घड़ियां बंद रहती हैं.
सत्याग्रह शताब्दी वर्ष
नहीं जलती है टावर के ऊपर लगी लाइट
टावर पर लगी स्ट्रीट लाइट बन गयी कबाड़
रात्रि में नहीं दिखायी देती है गांधीजी की मूर्ति
चल रही है चंपारण सत्याग्रह वर्ष की तैयारी
पूरब दिशा की घड़ी
गांधी चौक स्थित टावर के पूरब की ओर की घड़ी में 11.30 का समय हमेशा दिखता है. इस ओर कोई देखनेवाला नहीं है.
दक्षिण दिशा की घड़ी
मोतिझील पथ ओर की घड़ी भी हम किसी से कम नहीं के तर्ज पर है. उक्त घड़ी में 3.50 पर सूईयां अटक गयी हैं. इसको ले प्रशासन उदासिन है़
उत्तर दिशा की घड़ी
टावर स्थित प्रधान पथ दिशा की घड़ी में 3.39 बज रहे हैं. तकरीबन सभी घड़ियां समय का साथ छोड़ अपनी बदहाली पर रो रही हैं.
एक घड़ी गायब
पूरब दिशा यानी मीना बाजार मुख्य गेट की ओर टावर पर लगी घड़ी गायब है. यहां घड़ी की जगह बड़ा छिद्र दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >