जल-जमाव के बीच रखी हैं जीवन रक्षक दवाएं

मोतिहारी : गंदगी और कुव्यवस्था को ले अधिकारी आवास छोड़ चुके हैं. ऐसे में अब दवा स्टोर बने उक्त आवास में रखी गयी दवा रोगियों तक पहुंचने के पहले खुद संक्रमण का शिकार हो जाये तो आश्चर्य नहीं. जी हां यह हाल है सदर अस्पताल परिसर स्थित एसीएमओ आवासीय क्वार्टर का. क्वार्टर का बरामदा आवारा […]

मोतिहारी : गंदगी और कुव्यवस्था को ले अधिकारी आवास छोड़ चुके हैं. ऐसे में अब दवा स्टोर बने उक्त आवास में रखी गयी दवा रोगियों तक पहुंचने के पहले खुद संक्रमण का शिकार हो जाये तो आश्चर्य नहीं. जी हां यह हाल है सदर अस्पताल परिसर स्थित एसीएमओ आवासीय क्वार्टर का. क्वार्टर का बरामदा आवारा पशुओं का शरणस्थली बना है. क्वार्टर पर बड़े-बड़े पेड़-पौधे उग आये हैं. यहीं नहीं उसके चारों ओर दो से तीन फूट तक नाले का बदबूदार जल-जमाव से आस-पास लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. जल-जमाव से दीवार रिसकर पानी अंदर चली जाये तो आश्चर्य नहीं. ऐसे स्वास्थ्य रक्षक लाखों की दवा संक्रमण से रोग वाहक बन सकती है.

बेलीसराय से नाले के पानी का है जलजमाव : एसीएमओ क्वार्टर के चारों ओर व आस-पास के घर, एएनएम छात्रावास के आस-पास बेलीसराय मोहल्ले से निकलनेवाले नाले का पानी का जमाव पिछले एक वर्ष से हो रहा है. विभागीय कर्मी मधुकर मांझी कहते हैं कि गर्मी के दिनों में यहां शूअरों का चारागाह बन जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार गंदगी व सूअरों के आतंक के कारण जापानी इंस्फेलाइटिस का खतरा बना रहता है. विभाग का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत नगर परिषद से की गयी लेकिन जल निकासी का अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं हो सका है. कर्मी आते जरूर हैं लेकिन खानापूर्ति कर चले जाते हैं.
हाल सदर अस्पताल परिसर स्थित एसीएमओ आवासीय क्वार्टर का
गंदगी से आवास में नहीं रहते अधिकारी
एसीएमओ आवास बना है दवा स्टोर
बदबू से आस-पास के लोग भी परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >