रक्सौल : थाना क्षेत्र के गोनहा गांव में सात वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गयी. उसका शव गुरुवार को गांव के चौर से बरामद किया गया. बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है. उसकी दोनों आंखें निकाल गुप्तांग को भी काट दिया गया है. मृत बच्चे राजकिशोर प्रसाद के पिता ऋषिकांत प्रसाद ने गांव के ही सुबोध मिश्र व गुड़िया मिश्र पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बच्चे के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे उनका बेचा घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह गायब हो गया. मंगलवार को दिन भर
अपहरण के बाद सात वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या
रक्सौल : थाना क्षेत्र के गोनहा गांव में सात वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गयी. उसका शव गुरुवार को गांव के चौर से बरामद किया गया. बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है. उसकी दोनों आंखें निकाल गुप्तांग को भी काट दिया गया है. मृत बच्चे राजकिशोर […]

अपहरण के बाद
काफी खोजबीन की गयी. बुधवार तक बच्चे के नहीं मिलने पर रात दस बजे स्थानीय थाना को आवेदन देकर ग्रामीण सुबोध मिश्र व गुड़िया मिश्रा पर अपहरण की शंका जताते हुए आवेदन दिया था. इसी बीच गुरुवार की सुबह 11:30 के आसपास परिजनों को पता चला कि राजकिशोर का शव गांव से पश्चिम सरेह में पड़ा है. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोपहर करीब 1:30 बजे डीएसपी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे
और घटनास्थल की जांच के साथ आरोपितों के घर की तलाशी ली. जांच के दौरान पता चला कि मृत बच्चे की दोनों आंख निकाल ली गयी थीं और उसका गुप्तांग भी काट दिया गया था. बच्चे की बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या की गयी है.
पुलिस के आने के बाद हुई हत्या
परिवार के सदस्यों का आरोप था कि पुलिस को आवेदन देने के बाद गांव में रात में ही पुलिस पहुंची थी, जिसके बाद बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपित फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
रक्सौल के गोनहा
गांव की घटना
गांव के बाहर सरेह में मिला शव
दोनों आंखें निकाली, गुप्तांग काटे
गांव के ही चार लोगों पर आरोप
मंगलवार से गायब था बालक
आरोपित फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी