गैस विस्फोट कांड में एक की मौत

सुगौली : प्रखंड के छपवा में हुए अग्नि कांड में घायल एक बच्चे की मौत पटना में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात हो गयी. मृतक श्रीपुर के शेख अफजल का पुत्र तौफिर आलम(12) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार तौफिर उक्त अग्नि कांड के चपेट में आने से पूरी तरह झुलस गया था. […]

सुगौली : प्रखंड के छपवा में हुए अग्नि कांड में घायल एक बच्चे की मौत पटना में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात हो गयी. मृतक श्रीपुर के शेख अफजल का पुत्र तौफिर आलम(12) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार तौफिर उक्त अग्नि कांड के चपेट में आने से पूरी तरह झुलस गया था. जिसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी से पटना रेफर किया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वह श्रीपुर बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू का सातवें वर्ग का छात्र था. छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. पिता बाहर रहकर मजदूरी करता है. फिलहाल घटना के बाद परिजन साथ में पटना में थे. उसकी मृत्यु से गांव में मातमी सन्नाटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >