पीड़ितों के साथ जिला प्रशासन ने एक टीम को भेजा पटना
मोतिहारी : सुगौली में गैस सिलिंडर विस्फोट में घायल दो दर्जन से अधिक लोग में 19 गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इन घायल मरीजों के साथ जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य प्रबंधक को भी साथ-साथ भेज कर इलाज कराने का निर्देश दिया है.
गौरतलब हो कि सुगौली के कमला मार्केट में मंगलवार की देर शाम भीषण विस्फोट में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में 15 मरीजों की स्थिति काफी गंभीर थी. स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य प्रबंधक विजय चंद्र झा को नामित कर पटना भेज दिया है. इधर पटना से स्वास्थ्य प्रबंधक विजय चंद्र झा ने दूरभाष पर बताया कि काफी मशक्कत के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू की
गयी है.
