दो बंदूकों व आठ कारतूसों के साथ तीन गिरफ्तार

बरौनी : फुलबड़िया थाना क्षेत्र के विषहर स्थान गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइकों पर सवार कुल चार बंदूकधारी को देख कर गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों के अनुसार गांव में घुस कर बंदूकधारी बदमाश किसी मुखिया के बारे में कुछ महिला व बच्चों से पूछताछ कर रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों के […]

बरौनी : फुलबड़िया थाना क्षेत्र के विषहर स्थान गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइकों पर सवार कुल चार बंदूकधारी को देख कर गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों के अनुसार गांव में घुस कर बंदूकधारी बदमाश किसी मुखिया के बारे में कुछ महिला व बच्चों से पूछताछ कर रहा था.

इसी दौरान ग्रामीणों के उस पर शक हुआ और देखते ही देखते सभी ग्रामीण एकजुट हो गये. ग्रामीणों की भीड़ को देख कर बंदूकधारी भागने लगा. स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में खदेड़ कर तीन संदिग्ध लोगों को दो बंदूकों ,आठ कारतूस और दो बाइक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पिटाई कर

दो राइफल व आठ कारतूसों…
दी. घटना में शामिल एक अन्य बंदूकधारी हथियार सहित भागने लगा. घटना की सूचना मिलते ही फुलबड़िया पुलिस स्पॉट पर पहुंच कर हथियार व बाइक बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपित तीनों बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेकर हाजत में बंद कर दिया. फुलबड़िया थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध बंदूकधारी बरौनी थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त मैदा वभनगामा गांव निवसी सीआरपीएफ जवान मो नौसे खान, मो इरशाद तथा मो सलीक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बरामद दोनों राइफल भी लाइसेंसी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >