जुलूस व प्रदर्शन होने पर होगी कार्रवाई
रक्सौल: प्रखंड परिसर स्थित यात्री भवन के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश के अध्यक्षता में हुई. इसमें एसडीओ श्री प्रकाश ने अगामी दो जून से होने वाले मतगनना संबंधित जानकारी सभी पंचायत प्रत्याशियो व उपस्थित पदाधिकारीयो को दिया एसडीओ ने कहा कि मतगणना हॉल से 500 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगी. वही कोई भी अभ्यर्थी या गनन अभीकर्ता मोबाईल लेकर मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं करेंगे.
उन्होंने कहा की किसी के पास से भी मोबाइल पकड़े जाने पर जब्त कर लिया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा की चुनाव जितने के बाद किसी भी प्रत्याशी को जुलूस प्रदर्शन या भोज की व्यवस्था नहीं करनी होगी. यदि इसका अनुपालन नहीं हुआ तो अभ्यर्थी के ऊपर विधि संवत् कार्रवाई की जायेगी. वहीं, उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में पहचान पत्र वाले व्यक्ति ही प्रवेश करेंगे, हॉल सीसीटीवी के निगरानी में है. किसी प्रकार की गड़बड़ी करते पाये जाने पर कार्रवाई तय है. वहीं, मतगणना कार्य को सफल बनाने में सभी प्रत्याशियों व पदाधिकारियों को सहयोग करने की बात कही. मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सीओ हेमेंद्र कुमार, पलानवा थाना प्रभारी ऐजाज कौशर, हरैया ओपी के सज्जाद गदी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, किशोरी चौधरी, मो नबीहसन, इंद्रासन प्रसाद, रामअवध सिंह मौजूद थे.
मतगणना का दिया गया प्रशिक्षण
छौड़ादानो . प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में एक कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशियों को मतगणना कार्य को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने की. इस दौरान प्रत्याशियों को मतगणना में अपनायी जाने वाली सावधानी व नियमों से अवगत कराया गया.
