102 बोतल नेपाली शराब के साथ एक धराया

छौड़ादानो : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बुधवाहा गांव के सरेह से 102 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी बुधवाहा निवासी किशोरी महतो ने पुलिस को बताया कि वह महज 300 रुपये मजदूरी के लिए नेपाल से सरेह के रास्ते शराब को पहुंचाता […]

छौड़ादानो : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बुधवाहा गांव के सरेह से 102 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी बुधवाहा निवासी किशोरी महतो ने पुलिस को बताया कि वह महज 300 रुपये मजदूरी के लिए नेपाल से सरेह के रास्ते शराब को पहुंचाता है.

आरोपित ने बताया कि नहर चौक जीप स्टैंड निवासी सुनील कुमार नेपाल में 102 बोतल शराब सौफी एवं लीची खरीद कर पहुंचाने का काम मुझे दिया गया था. दो पैसे मजदूरी के लिए मैं शराब लेकर आ रहा था तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी शराब की एक खेप नेपाल से इंडिया में प्रवेश की है, जिसे छापेमारी कर उक्त आरोपित को शराब के साथ पकड़ा गया है. उक्त छापेमारी में एसपीओ विध्यानंद प्रसाद व हरिनाथ प्रसाद शामिल थे.

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार : रक्सौल . आबकारी थाना की पुलिस ने अवैध नेपाली देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मो सगीर खान ने बताया कि नेपाली देशी शराब सौफी के साथ सीतामढ़ी जिला के रीगा थाना क्षेत्र के निवासी राम जिउत राउत व पर्सा जिला नेपाल वीरगंज निवासी अरुण कुमार को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपितों को चेक पोस्ट लक्ष्मीपुर पर गिरफ्तार किया गया है. दोनों को मंगलवार को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
43 लीटर स्पिरिट जब्त : पीपरा. स्थानीय पुलिस मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के टीकुलिया गांव के प्रभु मुखिया के घर पर छापेमारी कर 43 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया है. वहीं, कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि उक्त कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कि जायेगी तथा गिरफ्तार भी किया जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >