अगवा संवेदक पुत्र हुआ बरामद

सफलता. आदापुर के कटगेनवा गांव से हुई बरामदगी, चार अपराधियों को दबोचा नरेश व सिकंदर की खोज में छापेमारी जारी मोतिहारी : बंजरिया थाना के अजगरी मठ टोला से अपहृत आदित्य को सकुशल बरामद कर लिया गया है. रविवार की संध्या पुलिस टीम ने आदापुर के कटगेनवा निवासी दुलार सहनी के घर छापेमारी कर बच्चा […]

सफलता. आदापुर के कटगेनवा गांव से हुई बरामदगी, चार अपराधियों को दबोचा

नरेश व सिकंदर की खोज में छापेमारी जारी
मोतिहारी : बंजरिया थाना के अजगरी मठ टोला से अपहृत आदित्य को सकुशल बरामद कर लिया गया है. रविवार की संध्या पुलिस टीम ने आदापुर के कटगेनवा निवासी दुलार सहनी के घर छापेमारी कर बच्चा को मुक्त कराया. कार्रवाई में अपराधी दुलार सहनी उर्फ भगत व भूलन चौधरी को दबोचा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व चार कारतूस व तीन सेल फोन मिला. साथ ही पुलिस टीम ने मौके वरदात से एक काले रंग की पल्सर बाइक जब्त की.
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने बताया कि आदित्य अपहरण की इस घटना में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें आदित्य का चचेरा भाई हरिओम सिंह व धरमल राय शामिल है. धरमल राय घोड़ासहन थाना के खरझखियां गांव का रहने वाला है. जबकि घटना का मास्टर माइंड सुगौली के खोड़ा मनसिंगा निवासी अपराधी नरेश सहनी एवं अजगरी निवासी सिकंदर कुमार फरार चल रहा है.
एसपी ने कहा कि नरेश व सिकंदर शातिर अपराधी है. दोनों की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. कहा कि आदित्य अपहरण को लेकर परिजनों द्वारा 28 मई को बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद मामले से जुड़े अनुसंधान के लिए सदर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है.
टीम में आदापुर थाना प्रभारी संजीव कुमार, बंजरिया प्रभारी सुनील कुमार, दारोगा मनोज प्रभाकर, दरपा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, लखौरा थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद, घोड़ासहन थानाध्यक्ष राकेश कुमार थे. कहा कि मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान में अपराधियों से जुड़े तार के सहारे पुलिस टीम आदित्य को मुक्त कराने में सफल रही है.
नेपाल ले जाने क फिराक में थे अपराधी
एसपी ने बताया कि अपहृत दस वर्षीय आदित्य को अपराधी नेपाल ले जाने के फिराक में थे. अगजरी गांव से अपहृत आदित्य को लगातार अपराधियों ने जगह बदल-बदल कर रखा, फिर नेपाल स्थित सेज ठिकाने पर रखने के लिए आदित्य को अपराधियों ने बोर्डर के सिमांई ईलाका में आदापुर के कटगेरवा में रखा. जहां से उसे नेपाल ले जाने की योजना थी.
एक देसी कट्टा, पांच कारतूस व तीन सेल फोन सहित बाइक जब्त
अपहरण में चचेरा भाई हरिओम भी संलिप्त
आदित्य अपहरण की घटना में उसका चचेरा भाई हरिओम सिंह भी संलिप्त था. एसपी ने कहा कि हरिओम का पूर्व से अपराधिक इतिहास है. वह बाइक चोरी की घटना में जेल जा चुका है. कहा कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आदित्य अपहरण का षड्यंत्र हरिओम एवं भूलन चौधरी ने मिल कर रचा था. भूलन आदित्य के पिता दिलीप सिंह का विश्वासी है.
पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत
आदित्य अपहरण कांड के खुलासा करने वाले पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व दारोगा को पुरस्कृत किया जायेगा. एसपी ने इस सफलता के लिए टीम को बधाई व धन्यवाद देते हुए कहा कि टीम के शामिल सभी को पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >