कैश काउंटर से मोबाइल व पांच हजार नकद चोरी

मोतिहारी : जिला स्कूल गेट के पास अाराध्या इंटरप्राइजेज के कैश काउंटर से चोरों ने पांच हजार नकद व दो मोबाइल चुरा लिया. प्रतिष्ठान तुरकौलिया के शंकर सरैया गांव निवासी दिनेश कुमार साह की है. घटना को लेकर दुकान मालिक ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि प्यास लगने […]

मोतिहारी : जिला स्कूल गेट के पास अाराध्या इंटरप्राइजेज के कैश काउंटर से चोरों ने पांच हजार नकद व दो मोबाइल चुरा लिया. प्रतिष्ठान तुरकौलिया के शंकर सरैया गांव निवासी दिनेश कुमार साह की है. घटना को लेकर दुकान मालिक ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि प्यास लगने पर पानी पीने चापाकल पर गया. इस दौरान चोरों ने दुकान के कैश काउंटर से पांच हजार नकद व दो मोबाइल चुरा फरार हो गये. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >