तीसरे दिन भी अनशन पर डटी रहीं महिलाएं

मोतिहारी: समाहरणालय के समक्ष आहूत महिलाओं का आमरण अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. घोड़ासहन प्रखंड के नरकटिया तालाब से मछली के शिकारमाही पर रोक लगाने समेत कई मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठी शांति देवी ने स्थानीय प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया और कहा कि एक साजिश के तहत […]

मोतिहारी: समाहरणालय के समक्ष आहूत महिलाओं का आमरण अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. घोड़ासहन प्रखंड के नरकटिया तालाब से मछली के शिकारमाही पर रोक लगाने समेत कई मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठी शांति देवी ने स्थानीय प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया और कहा कि एक साजिश के तहत नरकटिया के तालाब से मछली निकाली गयी है.

कहा कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति घोड़ासहन के मंत्री सुरेंद्र सहनी द्वारा स्थानीय प्रशासन को मेल में लेकर बडे पैमाने पर विभागीय आदेशों की धज्जियां उड़ायी गयी है.मौके पर उनके सहयोग में शांति देवी, अकली देवी, राजकली देवी, रामकली देवी, फुलमति देवी व साधु महतो अनशन पर डटे हुए थे. उनकी मुख्य मांगे नरकटिया तालाब से निकाले गये मछली के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, कुंडवा चैनपुर थाना कांड संख्या-6/2016 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र करने,वास्तविक दावेदार मछुआरों की पहचान कर मछली का शिकारमाही करने का आदेश देने शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >