तुरकौलिया में भूमि विवाद में एक को किया घायल

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत हरदिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर जंबु बैठा को घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर दुकान के पास खड़ा था. इस दौरान गोबिंदापुर के रंजीत […]

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत हरदिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर जंबु बैठा को घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर दुकान के पास खड़ा था. इस दौरान गोबिंदापुर के रंजीत राय व दारोगा राय ने पहुंच गाली

गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. झोपड़ी में आग लगाने व जान से मारने की धमकी दी. घटना का कारण जंबु बैठा मठ की जमीन में झोपड़ी बना वर्षों से गुजर बसर करता है. मठ की जमीन के बगल में दोनों आरोपियों की जमीन है. दोनों उस जमीन को हड़पना चाहते है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >