उच्च विद्यालयों में 17 जून से नौ जुलाई तक रहेगा ग्रीष्मावकास

मोतिहारी : पंचायत चुनाव, मतगणना, 9-15 जून तक आयोजित वर्ग नौ की वार्षिक परीक्षा, 30 मई से छह जून तक आयोजित होनेवाली मौलवी व फोकानिया की परीक्षा को लेकर उच्च विद्यालय के ग्रीष्मावकास की अवधि में परिवर्तन किया गया है. अवकाश तालिका में ग्रीष्मावकास 24 मई से 15 जून था, जिसे संशोधित करते हुए यह […]

मोतिहारी : पंचायत चुनाव, मतगणना, 9-15 जून तक आयोजित वर्ग नौ की वार्षिक परीक्षा, 30 मई से छह जून तक आयोजित होनेवाली मौलवी व फोकानिया की परीक्षा को लेकर उच्च विद्यालय के ग्रीष्मावकास की अवधि में परिवर्तन किया गया है. अवकाश तालिका में ग्रीष्मावकास 24 मई से 15 जून था,

जिसे संशोधित करते हुए यह छुट्टी 17 जून से नौ जुलाई तक कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद ने बताया कि जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नवलकिशोर सिंह के पहल पर ग्रीष्मावकास की अवधि में परिवर्तन किया गया है. साथ ही डीइओ कार्यालय से निर्गत पत्र जिसका ज्ञापांक 1739 दिनांक 18 मई है को रद्द कर दिया गया है.

ग्रीष्मावकास में खुले रहेंगे विद्यालय के कार्यालय : वहीं, ग्रीष्मावकास के दौरान जिले के सभी उच्च विद्यालयों के कार्यालय खुले रहेंगे तथा शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मुख्यालय में रहेंगे. सहजानंद ने बताया कि मौलवी व फोकानिया परीक्षा तथा वर्ग नौ की वार्षिक परीक्षा को लेकर उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ग्रीष्मावकास के दौरान विद्यालय कार्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >