लाभुक व उपभोक्ता होंगे सम्मानित पखंडवार कैंप का होगा आयोजन

जिले में 20 से 26 मई तक लगेगा कैंप मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश की पहली सरकार है, जिसमें प्रत्येक कार्य के लिए तिथि का निर्धारण किया है. ऊर्जा दिवस के अलावे सभी योजनाओं के लिए शीघ्र ही सरकार तिथि का निर्धारण करेगी. […]

जिले में 20 से 26 मई तक लगेगा कैंप

मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश की पहली सरकार है, जिसमें प्रत्येक कार्य के लिए तिथि का निर्धारण किया है. ऊर्जा दिवस के अलावे सभी योजनाओं के लिए शीघ्र ही सरकार तिथि का निर्धारण करेगी.
वे गुरुवार को शहर के गांधी कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के उपभोक्ता एवं लाभुकों को भाजपा सम्मानित करेगी. प्रखंडवार कैंप आयोजित कर लोगों को सम्मानित किया जायेगा. इसको लेकर प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रखंडों में 20 से 26 मई के बीच शिविर का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के दो साल पूरे हाेने के उपलक्ष्य में लोगों को केंद्र सरकारी की उपलब्धि के बारे में बताया जायेगा. मौके पर दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, मुद्रा योजना, जनधन आदि योजनाओं के लाभांवित को सम्मानित किया जायेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में बूथ के संयोजक,दल के प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष, चुनाव पदाधिकारी, मंडल के सहयोगकर्ता एवं सक्रिय सदस्य को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुक की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों को सौंपते हुए तैयारी में लग जाने की बात कहीं.
विधान पार्षद राजेश गुप्ता, विधायक श्यामबाबू यादव, सचिंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मार्तंड नारायण सिंह, कृष्णनंदन प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद शंकर सिंह, मोहब्बुल हक, अखिलेश्वर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >