रक्सौल : मधेसी अधिकार के लिए संघीय समावेशी गंठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता नेपाल सरकार के प्रशासनिक भवन सिंहदरबार की दूसरे दिन भी नाकेबंदी जारी रखी. इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों में सात बार से अधिक बार झड़प हुई. इसमें तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए काठमांडू के वीर अस्पताल में भरती कराया गया है़ अपने दूसरे चरण के आंदोलन को और धारदार
मधेसियों ने ठप किया कामकाज पुलिस से झड़प में तीन घायल
रक्सौल : मधेसी अधिकार के लिए संघीय समावेशी गंठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता नेपाल सरकार के प्रशासनिक भवन सिंहदरबार की दूसरे दिन भी नाकेबंदी जारी रखी. इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों में सात बार से अधिक बार झड़प हुई. इसमें तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के […]

मधेसियों ने ठप
बनाने के लिए मधेसी नेता मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का कार्यालय व आवास घेरने की घोषणा की है.
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बयान जारी कर कहा है कि मधेसी नेता काठमांडू के सड़क पर तमाशा कर रहे है़ं पहले मधेस इलाके के लोगों को परेशान किया, तो अब काठमांडू पहुंच कर यहां के लोगों को परेशान करने में लगे हैं. राजनीति का मतलब सेवा होता है, इन्हें तमाशा छोड़कर लोगों की सेवा करनी चाहिए और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के कार्य में सहयोग करना चाहिए. देश में कानून का राज है, शांतिपूर्ण आंदोलन से ऐतराज नहीं है़ लेकिन सरकारी कार्य प्रभावित होगा या आंदोलन हिंसक होगा, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मधेसी नेता राजेंद्र महतो, उपेंद्र यादव, महंथ ठाकुर, लक्ष्मण लाल कर्ण सहित अन्य नेताओं का कहना है कि हम जनता को दुख देने के लिए आंदोलन नहीं कर रहे हैं. हमारा आंदोलन सरकार को परेशान करने के लिए है, ताकि सरकार मधेस की जायज मांग को पूरा करे.