अब शहर में तीसरी आंख से निगरानी

सुरक्षा की दृष्टि से शहर के संवेदनशील पथों के अलावे चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. इसकी कवायद शुरू हो गयी है. इसके लगाने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जायेगी. मोतिहारी : असामाजिक तत्वों की गतिविधियों व अन्य मामलों को ले शहर में पुलिस के अलावे तीसरी आंख से भी निगरानी होगी. इसके लिए […]

सुरक्षा की दृष्टि से शहर के संवेदनशील पथों के अलावे चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. इसकी कवायद शुरू हो गयी है. इसके लगाने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जायेगी.

मोतिहारी : असामाजिक तत्वों की गतिविधियों व अन्य मामलों को ले शहर में पुलिस के अलावे तीसरी आंख से भी निगरानी होगी. इसके लिए स्थलों का चयन किया जा रहा है. डीएम अनुपम कुमार ने बताया कि स्थ्लों के चयन में भीड़-भाड़ वाले स्थानों के अलावे संवेदनशील स्थ्लों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है.
तीसरी आंख से निगेहबानी पुलिस को भी सबूत इकट्ठा करने में मदद मिलेगी. इन स्थानों में मुख्य रूप से गांधी चौक, प्रधान पथ, ज्ञान बाबू चौक, जानपुल चौक, व्यावसायिक क्षेत्र, स्टेशन, सदर अस्पताल पथ, समाहरणालय आदि प्रमुख हैं. उन्होंने कहा कि समाहरणालय परिसर में अनावश्यक रूप से गाड़ियां आ रही हैं.
सभी गाड़ियों की जांच की जायेगी. सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वारा पर पुलिस द्वारा जांच आरंभ करा दी गयी है, ताकि असामाजिक व अपराधी तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. जांच में लगे जवानों को मेटल डिटेक्टर से लैस किया गया है. यह जांच सुबह से न्यायालय के समाप्ति के समय तक जारी रहती है.
इसी तरह शहर के विभिन्न संवेदनशील मार्गों में भी औचक जांच करायी जायेगी. उन्होंने अखबार के कार्यालयों के अलावे व्यवसायक प्रतिष्ठान, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय के लोगों से भी अपने कार्यालय व प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है, ताकि हर स्थान पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके .
पूर्व से कैमरा लगाने की कवायद धरातल पर न उतरी: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूर्व से सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद की जा रही है, लेकिन उक्त योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है. चकिया में नपं के द्वारा सीसीटीवी लगाने की कवायद आरंभ कर दी गयी है. उधर, डीएम द्वारा सोमवार को दिये गये इस तरह के निर्देश से व्यवसायियों के साथ आम लोग सराहना कर रहे हैं.
सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
न्यायालय प्रवेश द्वारा पर मेटल डिटेेक्टर से आरंभ हुई जांच
शहर में औचक रूप से जांच अभियान की होगी शुरुआत : डीएम
अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने को ले उठाया जा रहा कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >