गोलीकांड में लड्डू के ठिकानों पर छापेमारी

मोतिहारी : शहर के अगरवा मोहल्ला में शातिर विकास सिंह के पिता मनोज सिंह पर फायरिंग की घटना में पुलिस को छतौनी के लड्डू मियां की तलाश है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम ने शहर के श्रीकृष्ण नगर, मिस्कौट, खुदानगर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर बुधवार की रात छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. […]

मोतिहारी : शहर के अगरवा मोहल्ला में शातिर विकास सिंह के पिता मनोज सिंह पर फायरिंग की घटना में पुलिस को छतौनी के लड्डू मियां की तलाश है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम ने शहर के श्रीकृष्ण नगर, मिस्कौट, खुदानगर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर बुधवार की रात छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

पुलिस अनुसंधान में फायरिंग की वजह लगभग साफ हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर केस के आरोपित गुटों में मतभेद का परिणाम है, अगरवा गोली कांड. विकास के घर पर फायरिंग का आदेश सेंट्रल जेल में बंद एक कुख्यात सजायवार अपराधी ने दिया था.

उसकी पहचान कर ली गयी है. जरूरत पड़ने पर रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जायेगी. विवाद का कारण, पैसे की लेनदेन के अलावे विकास जब जेल में था तो अपने उस कुख्यात सजायवार अपराधी का कहा नहीं मानता था. इसको लेकर दोनों के बीच जेल में अनबन भी हुई थी.

बहरहाल जबतक लड्डू मियां की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, घटना के पीछे की हकीकत सामने नहीं आ सकती. यहां बताते चले कि मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने विकास के घर पर चढ़कर उसके पिता मनोज सिंह को टारगेट कर करीब छह-सात राउंड फायरिंग की थी. मनोज सिंह ने बरामद से उठ कमरे में भाग कर अपनी जान बचायी थी. हमलवारों ने एक धमकी भरा परचा भी फेंका था, जिसमें लड्डू मियां का नाम लिखा था. परचे की बात से पुलिस के साथ-साथ उसके परिजन भी इनकार कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >