वर्चस्व की लड़ाई में घरवालों पर खतरा

बदला . एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू है मंटू व आशुतोष गुट के शातिर मोतिहारी : शहर के न्यू अगरवा मोहल्ला में अपराधी विकास सिंह के पिता मनोज सिंह पर कातिलाना हमला श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर का परिणाम है. गैंगवार में शातिर मंटू शर्मा व आशुतोष पांडेय की हत्या के बाद आपसी वर्चस्व को […]

बदला . एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू है मंटू व आशुतोष गुट के शातिर

मोतिहारी : शहर के न्यू अगरवा मोहल्ला में अपराधी विकास सिंह के पिता मनोज सिंह पर कातिलाना हमला श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर का परिणाम है. गैंगवार में शातिर मंटू शर्मा व आशुतोष पांडेय की हत्या के बाद आपसी वर्चस्व को लेकर दोनों गुट के बदमाश एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू है. एक महीना में दोनों गुट के बदमाश तीन एक-दूसरे पर अटैक कर चुके हैं, जिसमें एक बदमाश की भाभी अपराधियों के वर्चस्व की टारगेट बन गयी.
वहीं मंगलवार को इसी लड़ाई में विकास के पिता मारे जाते, लेकिन संयोग रहा कि अपराधियों का निशाना सटीक नहीं बैठा और मनोज सिंह बाल-बाल बच गये. पुलिस का कहना है कि श्रीकृष्ण नगर गैंगवार में मंटू शर्मा व आशुतोष पांडेय की हत्या के बाद एक बार फिर दोनों गुट की रंजिशे आगे बढ़ने लगी है.
अगरवा के शिक्षक ओमप्रकाश ठाकुर व उनके पुत्र रवि प्रकाश ठाकुर पर छतौनी बस स्टैंड के पास फायरिंग, उसके बाद शातिर लड्डू मियां के छतौनी स्पोर्ट्स क्लब रोड स्थित आवास में घुस उसकी भाभी अफसाना खातून को गोली मारना व मंगलवार को विकास के घर पर फायरिंग उसी रंजिश का परिणाम है.
इस बात से पुलिस भी इनकार नहीं कर रही. पुलिस का कहना है कि तीनों घटना में फायरिंग करने वाले व टारगेट हुए लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दोनों आपराधिक गुट से जुड़े हैं. शिक्षक व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला में शातिर लड्डू सिंह सहित दो बदमाश पर प्राथमिकी दर्ज है, जबकि लड्डू की भाभी को गोली मारने में शिक्षक व उनके पुत्र सहित अज्ञात को आरोपित किया गया है.
नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विकास के पिता ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, उनके दरवाजे पर अपराधियों ने जो धमकी भरा परचा फेंका है,
उसमें लिखा है कि हमलोगों को विकास व राहूल सिंह से दुश्मनी है. नीचे लड्डु मियां का नाम लिखा है. जिस राहुल से दुश्मनी की बात परचा में लिखा है, वह भी श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर केस का आरोपित है. ऐसे में विकास के पिता पर हमला में पुलिस का शक काफी मजबूत लग रहा है. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने कहा कि बहुत जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.
पहले श्रीकृष्णा नगर के रविप्रकाश व उसके पिता पर हुआ कातिलाना हमला
अगरवा में मनोज सिंह का मकान जहां चली गोली एवं घर की दीवार पर गोली के निशान को दिखाते परिजन. फोटो। प्रभात खबर
विकास पर है आधा दर्जन एफआइआर
मंटू शर्मा की हत्या में नाम आने के बाद विकास ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. उसने सुगौली के एक बड़े कारोबारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी. वहीं शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ राकेश कुमार से भी रंगदारी मांगने में उसका नाम आया था. उसकी हरकतों से परेशान पुलिस ने जब दबाव बनानी शुरू कि तो उसने डॉक्टर राकेश से रंगदारी मांगने की घटना में आत्म समर्पण कर दिया. जेल में भी उसकी छवी अच्छी नहीं थी, जिसके कारण प्रशासनिक दृष्टिकोण से जेल प्रशासन ने उसको बक्सर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया.
आठ अगस्त 2014 को हुआ था गैंगवार
श्रीकृष्ण नगर में आठ अगस्त 2014 की रात करीब 9:30 बजे गैंगवार हुआ था. बाइक सवार दर्जन भर अपराधियों ने स्कार्पियो घेर उसमें बैठे मंटू शर्मा पर एके 47, रिवाल्वर व पिस्टल से छलनी कर दिया था. उसमें मंटू के साथ गाड़ी पर सवार आशुतोष पांडेय भी मारा गया था,
जबकि विवेक तिवारी व अवनीश सिंह घायल हो गया था. अवनीश के बयान पर टुन्ना सिंह, सुजय पांडेय, विकास सिंह, राहूल सिंह, सुजित सिंह, रवि सिंह, देवा गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, सुनील सिंह को आरोपित बनाया गया था. विकास, राहूल व सुनील सिंह फिहलाल जेल में बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >