श्रीकृष्ण नगर में फिर हुई तीन लाख की चोरी

मोतिहारी : पुलिस चोरी की एक घटना की गुत्थी सुलझाने में लगी है तब तक चोरी की दूसरी घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं. शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में लगातार चोरी की घटना में इजाफा हो रहा है. इसके बावजूद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं. यदि सतर्कता बरती जाये तो चोरी […]

मोतिहारी : पुलिस चोरी की एक घटना की गुत्थी सुलझाने में लगी है तब तक चोरी की दूसरी घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं. शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में लगातार चोरी की घटना में इजाफा हो रहा है. इसके बावजूद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं. यदि सतर्कता बरती जाये तो चोरी की इन घटनाओं में कमी हो सकती हैं.

बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा इसी मोहल्ले के शिवशंकर दूबे के घर का ताला तोड़ कर तीन लाख रुपये के आभूषण तथा चांदी के सिक्के एवं नकदी चोरी कर ली. नगर थाना में दिये आवेदन में श्री दूबे ने कहा कि वे अपने चचेरे भाई के दाह संस्कार में घर गये थे. लौट कर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. दरवाजा खोल अंदर गया तो आलमारी का ताला तोड़ कीमती आभूषण निकाल लिया गया था. घर के सामान को इधर-उधर बिखेर घर में रखे नकदी की चोरी कर ली गयी. इसके एक दिन पूर्व कमांडेंट के घर चोरों ने घर का ताला तोड़ तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली थी.
तीन चोर को जेल
मधुबन. थाना क्षेत्र के कृष्णानगर चौक से चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाये चोरों को पुलिस बुधवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पकड़े गये चोरों में मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाने के नरकटिया निवासी शंकर सहनी, मो शोयब व नंदलाल सहनी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >