सीमेंट व्यवसायी से मांगी 15 लाख की रंगदारी

बिहार पीपुल्स आर्मी के मुकेश पाठक ने रंगदारी के लिए किया फोन मोतिहारी (पूवी) : शहर के सीमेंट-छड़ व्यवसायी लोकेश कुमार से मुकेश पाठक ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है. रंगदारी के लिए उनके मोबाइल पर 23 अप्रैल को फोन आया. धमकी दी गयी कि रंगदारी नहीं मिला, तो अंजाम बुरा होगा. घटना के […]

बिहार पीपुल्स आर्मी के मुकेश पाठक ने रंगदारी के लिए किया फोन

मोतिहारी (पूवी) : शहर के सीमेंट-छड़ व्यवसायी लोकेश कुमार से मुकेश पाठक ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी है. रंगदारी के लिए उनके मोबाइल पर 23 अप्रैल को फोन आया. धमकी दी गयी कि रंगदारी नहीं मिला, तो अंजाम बुरा होगा. घटना के बाद व्यवसायी सहित परिवार के लोग दहशत में हैं. घटना को लेकर मंगलवार को व्यवसायी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी के लिए फोन किया गया है, उसका डिटेल निकाला जा रहा है.

व्यवसायी लोकेश कुमार आजाद नगर बलुआ टाले के हैं. उन्होंने पुलिस को बताया है कि शनिवार को वह अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे. उसी समय एक कॉल आया. कॉल रिसीव करते ही फोन करनेवाले ने कहा कि मैं बिहार पीपुल्स आर्मी से मुकेश पाठक बोल रहा हूं. रंगदारी में 15 लाख रुपये चाहिए, मुकेश पाठक दरभंगा में इंजीनियर मर्डर केस का वांटेड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >