पांच अनुमंडलों में बनेगा एएनएम स्कूल

भूमि खोजने की कवायद शुरू मोतिहारी : सरकार के संयुक्त सचिव ने सभी जिलों के अनुमंडलों में एएनएम स्कूल खोलने का निर्देश दिया है. इसके लिए जमीन खोजने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि यदि सरकारी जमीन हो तो ठीक है यदि नहीं हो तो जमीन के लिए आमलोगों से अपील […]

भूमि खोजने की कवायद शुरू

मोतिहारी : सरकार के संयुक्त सचिव ने सभी जिलों के अनुमंडलों में एएनएम स्कूल खोलने का निर्देश दिया है. इसके लिए जमीन खोजने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि यदि
सरकारी जमीन हो तो ठीक है यदि नहीं हो तो जमीन के लिए आमलोगों से अपील करें और जमीन
उपलब्ध करावें.
इस निर्देश के आलोक मेें पूर्वी चंपारण जिला के पांच अनुमंडलों में एएनएम स्कूल खोलने का निर्देश दिया है, जिसमें अरेराज, चकिया, रक्सौल, पकड़ीदयाल तथा सिकरहना शामिल है. निर्देश में कहा गया है कि 26000 स्क्वायर फीट एक स्कूल के लिए भूमि उपलब्ध कराना है. इसकी सूचना राज्य सरकार को अविलंब दे ताकि अग्रतर कार्रवाई हो. गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में एक निश्चय यह भी है. इसके तहत सरकार ने बिहार के सभी अनुमंडलों में एएनएम स्कूल खोलने का निर्देश दिया है.
सदर प्रखंड में है स्कूल
पूर्वी चंपारण जिला में छह अनुमंडल है. इन अनुमंडलों में एक अनुमंडल है मोतिहारी, जहां एक एएनएम स्कूल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >