हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पंचायत सचिव सुमंत सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पंचायत सचिव श्री सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि 15 अप्रैल को 9.50 बजे मेरे लड़के के मोबाईल पर फोन आया कि आप सुमंत सिंह बोल रहे है तो मेरे बेटे ने कहा कि नहीं मै उनका लड़का बोल रहा हूं तो फोन काट दिया. फिर 10.9 मिनट पर एसएमएस आया कि सुमंत तुमको 15 दिन के अंदर 20 लाख रूपया देना है
यदि नहीं दिया तो जाने से मार दिया जायेगा. 20 लाख रूपया मोतिहारी जेल गेट के पास राकेश झा के हाथों में देने की की बात कहीं गयी थी. जिस नंबर से फोन आया था उसका नंबर 8294041369 से मेरे बेटे के नंबर 9470467467 पर 10.12 बजे कॉल आया और उसके बाद मिस्ड कॉल आया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने फुलवरिया थाना सुगौली निवासी रजनीश झा और राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दी है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी जारी है शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी.
