कल्याणपुर : प्रखंड के राजपुर बाजार के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने सामूहिक विवाह करा कर एक मिशाल कायम किया है. सुदूर ग्रामीण इलाकों में ऐसे कार्यो से लोगों में चर्चा बना है. स्थानीय रामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में एक विवाह ऐसा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जाति व धर्मो के साथ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कल्याणपुर : प्रखंड के राजपुर बाजार के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने सामूहिक विवाह करा कर एक मिशाल कायम किया है. सुदूर ग्रामीण इलाकों में ऐसे कार्यो से लोगों में चर्चा बना है. स्थानीय रामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में एक विवाह ऐसा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जाति व धर्मो के साथ जुड़ी वर-वधू का विवाह कराया गया.
समिति के सदस्यों द्वारा धूमधाम से विवाह संपन्न कराया गया. वर-वधू पक्ष के लोगा राजकीय मध्य विद्यालय राजपुर परिसर में पहुंचे, जहां से गांजे-बाजे व हाथी-घोड़े के साथ बारात सजकर निकली जो राजपुर गांव सहित मुख्य चौराहों से होते हुए महायज्ञ प्रांगण में पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया.
ये जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
बृज कुमार व कविता कुमारी,विजय कुमार व रानी कुमारी, नंदलाल कुमार व अनिता कुमारी, राकेश कुमार व प्रतिमा कुमारी, अनिल कुमार व आरती कुमारी, राकेश कुमार व रागनी कुमारी, राजनंदन कुमार व पूनम कुमारी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य का सराहनीय योगदान रहा. वहीं गांव के सहयोग से उक्त दंपति को साइकिल, बर्त्तन, जेवर, पोशाक सहित अन्य आवश्यक सामग्री देकर विदा किया गया.
मौके पर सचिव कविंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभु कुअर, राधेश्याम प्रसाद, जयनारायण प्रसाद, विक्की राज, ब्रजकुमार, रमेश गुप्ता, सत्यम कुमार, प्रिंस कुमार, पप्पू तिवारी, लालबाबू उपाध्याय, रिंकी त्रिपाठी, मीनाा देवी, चंदन कुमार सहित नगदाहां सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना गिरि सहित सैकड़ों मौजूद थे