गंदगी देख एडीआरएम पर बिफरे केंद्रीय मंत्री

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के सकुर्लटिंग एरिया में गंदगी को देख केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह बिफर गये. राज्यपाल के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने अपर रेल मंडल प्रबंधक से कहा कि आपके सकुर्लटिंग एरिया में गंदगी का अंबार लगा हुआ […]

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के सकुर्लटिंग एरिया में गंदगी को देख केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह बिफर गये. राज्यपाल के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने अपर रेल मंडल प्रबंधक से कहा कि आपके सकुर्लटिंग एरिया में गंदगी का अंबार लगा हुआ है.

यहां तक कि रेलवे ट्रैक पर भी गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है. यह सब नहीं चलेगा. इसमें सुधार लाये एडीआरएम साहेब. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रेल राज्यमंत्री आये तो विधायक को झाड़ू लगाना पड़ा. सफाई की कोई मुक्कमल व्यवस्था नहीं रही. शुक्रवार को राज्यपाल आये तो भी कोई व्यवस्था नहीं. स्टेशन की क्या हालत बना रखी है. इस अवसर पर बेतिया सांसद संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक सचिंद्र सिंह, बब्लू गुप्ता, मार्तंड नारायण सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >