दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जली

बंजरिया : थाना क्षेत्र के चैलाहां बिनटोली में बिजली तार टूटकर गिरने से दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. सरेह में गेहूं काट रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशामक गाड़ी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इधर नाराज ग्रामीणों ने […]

बंजरिया : थाना क्षेत्र के चैलाहां बिनटोली में बिजली तार टूटकर गिरने से दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. सरेह में गेहूं काट रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशामक गाड़ी व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

इधर नाराज ग्रामीणों ने एनएच 28 ए पचरूखा के पास एक घंटे तक जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे सीओ रविरंजन जमैयार ने समझाकर जाम समाप्त कराया. सीओ ने बताया कि जिनका गेंहू जला है. उन्हें 6800 रुपये हेक्टेेयर की दर से मुआवजा दिया जायेगा.

रक्सौल . बारा जिला के गढ़ीमाई नगरपालिका वार्ड नंबर-6 में बुधवार की दोपहर खेत में आग लग जाने से स्थानीय ग्रामीण मंजूर अली की 10 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गयी. पीड़ित ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह से अचानक लगी आग के कारण नष्ट हो गयी. वीरगंज से आयी फायर फाइटर की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया.
फसलों में आग लगा देने के मामले में चार को जेल : पताही. थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में खेत में लगे गेहूं के फसल को आग लगा जला देने के मामले में पताही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के निधि देवी के खेत में मंगालवार को उनके पट्टीदार आग लगा दिया था जिससे बीस कट्ठा लगा गेहूं आग में जल गया जिसका पताही थाना में कांड 40/16 दर्ज कर मामले के चारों आरोपित किरण देवी, राजकुमार, कन्हैया कुमार, एवं मुरारी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गयी सहायता राशि: कोटवा. प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर खैरवा टोला व महारानी भोपत के कुल 43 अग्निपीड़ितों के बीच चार लाख 21 हजार 400 रुपये सहायता राशि वितरित की गयी. सीओ कौशल कुमार द्वारा 9800 रुपये प्रति परिवार की दर से खैरवा टोला के 34 एवं महारानी भोपत के नौ परिवारों को राहत राशि दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >