दो मोटरसाइिकल के बीच टक्कर, दो लोग जख्मी
पीपरा : थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव समीप एनएच 28 पर सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में अजय कुमार एवं विजय कुमार है. दोनों घायलों को लोगों ने बेहोशी की हालत में मोतिहारी भेज दिया है. जानकारी के अनुसार दोनों घायल चकिया के तरफ से बाइक पर सवार होकर अपने घर चिंतामनपुर आ रहे थे.
इसी क्रम में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही सुपर स्पलेंडर बाइक ने टक्कर मार दी. सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. पुष्टि थानाध्यक्ष राजकुमार ने की.
