नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र : उपप्रधानमंत्री

रक्सौल : नेपाल के उपप्रधानमंत्री सह विदेशमंत्री कमल थापा ने कहा कि अगर जनता ने चाहा तो नेपाल फिर से हिन्दु राष्ट्र बनेगा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजतंत्र के साथ संविधान व हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर आंदोलन करती रहीं है. ऐसे में सत्ता में आने के बाद हमलोग अपनी मांग से अलग […]

रक्सौल : नेपाल के उपप्रधानमंत्री सह विदेशमंत्री कमल थापा ने कहा कि अगर जनता ने चाहा तो नेपाल फिर से हिन्दु राष्ट्र बनेगा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजतंत्र के साथ संविधान व हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर आंदोलन करती रहीं है. ऐसे में सत्ता में आने के बाद हमलोग अपनी मांग से अलग नहीं हुये है. उपप्रधानमंत्री श्री थापा रिपोटर्स क्लब दांग के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि अब किसी व्यवस्था को बदलने के लिए पहले की तरह आंदोलन करने की जरूरत नहीं है. संविधान में संशोधन का विकल्प है. ऐसे में संविधान के माध्यम से अपनी मांग को संविधान में शामिल कराया जा सकता है. यहां बता दे कि नेपाल की सरकार में शामिल राप्रपा पार्टी अक्सर नेपाल को हिन्दु राष्ट्र बनाने की मांग करती है. लेकिन नेपाल के अन्य दल लगातार इसका विरोध कर रहे थे. इधर राप्रपा के साथ नेपाल के कई अन्य हिन्दूवादी संगठन भी नेपाल को हिन्दु राष्ट्र बनाने की मांग करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >