शराब नहीं मिलने पर कंपकंपी नशामुक्ति केंद्र में भर्त्ती

मोतिहारी : नशामुक्ति केंद्र में शनिवार को दो मरीज आये, जिनमें एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण भरती कर लिया गया. भरती किये गये मरीज नगर थाना के मीना बाजार स्थित मसजिद के पास के रहनेवाले हैं. बताया जाता है कि पिछले सात वर्षो से नशा के आदि है. प्रत्येक दिन पांच पाउच […]

मोतिहारी : नशामुक्ति केंद्र में शनिवार को दो मरीज आये, जिनमें एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण भरती कर लिया गया. भरती किये गये मरीज नगर थाना के मीना बाजार स्थित मसजिद के पास के रहनेवाले हैं. बताया जाता है कि पिछले सात वर्षो से नशा के आदि है. प्रत्येक दिन पांच पाउच पीते है,

जब उन्हें शराब नहीं दिया जाता है तो पागलों की तरह हरकत करते हैं. मुन्ना खां की पत्नी का कहना है कि एक अप्रैल से पूर्णरूपेण शराब बंदी हो गया है और शराब नहीं मिला तो इनका शरीर कांपने लगा. शरीर से पसीना छुटने लगा. शरीर पीला पड़ने लगा तो उन्हें फौरन सदर अस्पताल लाया गया. जहां नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं दूसरा मरीज तुरकौलिया थाना के बालगंगा निवासी जगदम्बा यादव है, जिन्हें दवा देकर वापस घर भेज दिया गया.

नशामुक्ति केंद्र, सदर अस्पताल मोतिहारी के डा प्रदीप कुमार ने बताया िक मुन्ना खां का एलएफटी, आरएटी, सीबीसी, ब्लड सुगर टेस्ट कराया गया तो नार्मल था, लेकिन स्कोर इनका 29 था, जो काफी अधिक है. इसलिए भर्ती कर लिया गया. नियमत: 19 से अधिक स्कोर होने पर भर्ती कर लिया जाता है. दवा चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >