मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के सेमरा टोला अपहृत तीन वर्षीय फातिमा अपहरण मामले में पुलिस दूसरे दिन भी पटना व नालंदा में छापेमारी की. इसके अलावे मोतिहारी व तुरकौलिया क्षेत्र में भी पुलिस खाक छानती रही. यहां बता दें कि फातिमा का अपहरण सेमरा टोला स्थित घर के पास से शनिवार को किया जब वह दरवाजे पर खोल रही थी.
फातिमा अपहरण में गिरोह की हुई पहचान
मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के सेमरा टोला अपहृत तीन वर्षीय फातिमा अपहरण मामले में पुलिस दूसरे दिन भी पटना व नालंदा में छापेमारी की. इसके अलावे मोतिहारी व तुरकौलिया क्षेत्र में भी पुलिस खाक छानती रही. यहां बता दें कि फातिमा का अपहरण सेमरा टोला स्थित घर के पास से शनिवार को किया जब वह […]

फातिमा के पिता उस समय धार्मिक जमात में कटिहार गये हुए थे और मां घर पर थी. फातिमा के पिता हाजी असरार आलम का दिल्ली में अपना कारोबार भी है. ऐसे में लोगि फिरौती की आशंका जता रहे हैं जिससे पुलिस व परिजन इनकार कर रहे हैं. अपहरण के बाद से सदर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में गठित एसआइटी की टीम लगातर छापेमारी कर रही है . छापेमारी कहां और किसके यहां हुई इसको बताने से पुलिस परहेज कर रही है कि अनुसंधान में बाधा उत्पन्न हो सकती है.