कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव में 25 दिसंबर को ब्रह्मस्थान में रोड भरने के लिए रंजन सिंह के खेत से मिट्टी काटने के क्रम में धातु का बना लोटा मिला. लोटा सोने का होने का मामला प्रखंड भर में फैल गयी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमा उद्देश्य पासवान ने जहां मिट्टी काट रहा था . वहीं से लोटा मिला सभी मजदूरों ने चुपचाप उस लोटे को छुपा दिया. इसकी सूचना उक्त गांव के रंजन सिंह को मिली तो उन्होंने मजदूरों को पकड़कर शनिवार की शाम अपने घर लाने और पूछताछ करने लगे. उसके बाद लोटे को फोड़कर आपस में बांट लिये,
बाकी और मजदूर रामजन्म महतो, रंजीत पासवान, रामनाथ पासवान को नहीं मिलने के कारण आपस में मारपीट होने लगे, जिसकी सूचना रविवार की सुबह पुलिस को मिली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इस मामले में राम उद्देश्य पासवान के घर से मिले लोटे का कुछ हिस्सा बरामद किया.
इस बाबत थानाध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि इस लोटे के हिस्से को जांच कराया गया है जांच के बाद यह पता चला कि यह लोआ सोने का नही पीतल का है.
