आज सुबह से बाधित रहेगी बिजली

मोतिहारी : शहर के मजूरहां ग्रिड के पास 1 लाख 32 हजार का टावर खड़ा करने के कारण छतौनी उप केन्द्र व इससेे जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी . ग्रिड से मिली जानकारी के अनुसार जहां टावर लगना है वहीं से छतौनी […]

मोतिहारी : शहर के मजूरहां ग्रिड के पास 1 लाख 32 हजार का टावर खड़ा करने के कारण छतौनी उप केन्द्र व इससेे जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी .

ग्रिड से मिली जानकारी के अनुसार जहां टावर लगना है वहीं से छतौनी बिजली उप केन्द्र के लिए 33 केवीए का हाई वोल्टेेज तार गुजरी है . ऐसे में टावर लगाने में कोई खतरा नहीं हो इसके लिए बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है . पुष्टि करते हुए जेई विवेक कुमार ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के लोग समय रहते आवश्यक कार्यो को निपटाते हुए कार्य के लिए पानी का स्टॉक अवश्य कर लें .
इन क्षेत्रों में प्रभावित होगी बिजली
बाजार वन व बाजार टूू फीडर के अलावे जानपुल व हेनरी बाजार क्षेत्र यानी बढई टोला खोदा नगर, बिसाती पटटी , अमला पटी, नकछेद टोला,बााजार समिति, कोल्हुअरवा,सिकारिया नगर,पंचमंदिर ,गांजा चौक, गांधी नगर,रमना, भवनीपुर जिरात, श्रीरामनगर,छतौनी, बंगाली कॉलोनी, मीना बाजार आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी . यहां बता दें कि मीनाबाजार, हेनरी बाजार सोनापटी, छतौनी आदि व्यवसायिक क्षेत्र कहे जाते हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >