क्रिसमस मेला का आयोजन

मोतिहारी : शहर के विद्यालय चेला मेरी मेमोरियल हाई स्कूल अगरवा के प्रांगण में सोमवार को क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने किया. श्री अस्थाना ने कहा कि यह मेला बच्चों में आत्मनिर्भर बनने, आपसी भाईचारा को बढ़ाने तथा नैतिकता की प्रेरणा देता है. यह मेला […]

मोतिहारी : शहर के विद्यालय चेला मेरी मेमोरियल हाई स्कूल अगरवा के प्रांगण में सोमवार को क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने किया.

श्री अस्थाना ने कहा कि यह मेला बच्चों में आत्मनिर्भर बनने, आपसी भाईचारा को बढ़ाने तथा नैतिकता की प्रेरणा देता है. यह मेला गांधीजी की बुनियादी शिक्षा की योजना को साकार करता है. निदेशक विनय प्रकाश एवं प्राचार्या इवलिन विनय के नेतृत्व में वर्ग नर्सरी से दशम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने लजीज व्यंजनों एवं अन्य सामानों की दुकानें लगायी तथा अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने जमकर खरीदारी की.
मेला में शांता क्लॉज ने बच्चों के बीच मिठाइयां एवं प्यार बांटे.
मेला में बाबाजी का चमत्कारी ढ़ाबा, कैफे कॉफी डे, स्पाइसी फूड काॅर्नर, आओ खाओ जाओ, सिक्स स्टार स्वीट्स कॉर्नर, यूनिक मिष्टान भंडार, मेहमान पकौड़ा, स्वीट्स कॉर्नर, विद्यार्थी नमकीन सेंटर आदि आकर्षक नामवाली दुकानें सजायी गयी थी.
बच्चों के सहयोग करने में रविभूषण कुमार, सुधीर लकरा, आरएन सिंह, रविश कुमार, अभिजीत कुमार, अभिषेक कुमार, सलाउद्दीन खां, अंजू वर्मा, रेजीनाा लकरा, अंजली कुमारी, श्रीमती मना, शबाना अंजूम, हसनतार खातून, प्रीती, प्रियंका, माहेनूर, अंजनी दूबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.
नैतिकता की प्रेरणा देता है मेला
बच्चों को मिला लजीज व्यंजन
मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे 77 हजार परीक्षार्थी
दागी एचएम नहीं बनेंगे सीएस
सभी परीक्षा केंद्रों पर होगी बैरिकेटिंग
बिना बाउंड्री वाले विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों के क्षमता के अनुरूप होंगे परीक्षार्थी
परीक्षा कोे लेकर एचएम करेंगे अभिभावकों के साथ बैठक
कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटा डीइओ कार्यालय
मोतिहारी . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होनेवाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी में शिक्षा विभाग लग चुका है़ इस बार शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित कराना जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग का लक्ष्य है़ इन परीक्षाओं की सफ लता को लेकर डीइओ कार्यालय अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है़
परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तैयारी भी इसी अनुरूप होगी़ इस बार की मैट्रिक परीक्षा में लगभग 77 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे़ इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद ने बताया कि परीक्षा को लेकर वीक्षकों की ड्यूटी कंप्यूटर से निर्धारित की जायेगी़ इस बार शिक्षक मनचाहे विद्यालयों में वीक्षक का कार्य नहीं कर सकेंगे़
वीक्षकों की सूची जिला प्रशासन को डीइओ कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जायेगाा तथा जिला प्रशासन शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित करेगी़ यही स्थिति केंद्राधीक्षकों के साथ भी होगी़ जिला केंद्राधीक्षक पर पूर्व में शिकायत है ऐसे प्रधानाध्यापकों को केंद्राधीक्षक नहीं बनाया जायेगा़ फिर भी परीक्षा में वीक्षक या सीएस की गड़बड़ी सामने आती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी़
परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा तथा सभी अनुमंडल के परीक्षा केंद्रों के मॉनीटरिंग के लिए एक-एक डीपीओ को जिम्मेवारी दी जायेगी़ डीइओ ने बताया कि बिना बाउंड्री वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जायेगा़ साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जायेगी़ परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने पर परेशानी होती है
इस बार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा केंद्र के क्षमता के अनुसार परीक्षार्थियों की संख्या होगी़ डीइओ श्री कुमार ने परीक्षा के पूर्व अभिभावकों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है ताकि अभिभावक शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित कराने में सहयोग करें, बाधा नहीं पहुंचाये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >