हादसों में एक महिला सहित दो की मौत

मोतिहारी : जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया चौक के पास बस की ठोकर से घायल साइकिल सवार 50 वर्षीय जयमंगल सहनी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं पीपराकोठी के सुर्यपुर बगहा टोला में […]

मोतिहारी : जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया चौक के पास बस की ठोकर से घायल साइकिल सवार 50 वर्षीय जयमंगल सहनी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
वहीं पीपराकोठी के सुर्यपुर बगहा टोला में छत से गिर कर घायल 25 वर्षीय सूरज महतो की पत्नी मंजू देवी ने एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं पीपराकोठी सुर्यपुर बगहा टोला के सुरज महतो ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी छत पर कपड़ा डालने गयी थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके कारण छत से नीचे गिर गयी. उसे रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >