अपराधियों ने मांगी तीन लाख रंगदारी

मोतिहारी : शहर के चांदमारी एकौना मुहल्ला के मनीष कुमार तिवारी से अपराधियों ने तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी है. अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. श्री तिवारी साक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर है. घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी एकौना मुहल्ला के मनीष कुमार तिवारी से अपराधियों ने तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी है. अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. श्री तिवारी साक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर है. घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है.
उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार की दोपहर उनके मोबाइल नंबर पर 9056685936 से फोन आया. मोबाइल रिसिव करते ही गाली देते हुए कहा कि बहुत तरक्की कर गये हो. तेज कम बनो, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा. उसके बाद मोबाइल कट गया. उसी नंबर से पुन: छह बजे शाम में फोन आया और गाली देते हुए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी.
अपराधियों ने रंगदारी का पैसा पकड़ीदयाल के सिसहनी चौक के पास पहुंचाने को कहा. इतना ही नहीं अपराधियों ने रात 11 बजे सिसहनी चौक पर पैसा लेकर अकेले बुलाया. इनकार करने पर जान मारने की धमकी दी.
अपराधियों ने तीन दिनों का समय दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गयी है, उसका सीडीआर निकाला जा रहा है. बहुत जल्द घटना का भंडाफोड़ करते हुए अपराधियों को बेनकाब कर धर दबोचा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >