अगलगी में लाखों की संपत्ति राख

घोड़ासहन : घोड़ासहन बाजार स्थित ब्रह्मस्थान के निकट बीती देर रात व्यवसायी बीरेन्द्र प्रसाद के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग में लगभग तीन लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जानकरी के अनुसार बाजार में बरातियों द्वारा पटाखे उड़ाने के […]

घोड़ासहन : घोड़ासहन बाजार स्थित ब्रह्मस्थान के निकट बीती देर रात व्यवसायी बीरेन्द्र प्रसाद के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग में लगभग तीन लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी.

सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जानकरी के अनुसार बाजार में बरातियों द्वारा पटाखे उड़ाने के क्रम में उसकी उड़ी चिनगारी से आग लगने का कारण बताया जा रहा है.

इधर पिड़ित श्री प्रसाद द्वारा एक आवेदन अंचलाधिकारी को दिया है. अंचलाधिकरी ने आवेदन प्राप्त होने पुष्टि करते बताया की जांच करने के बाद जिला आपदा प्रबंधन को सूचित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >