बच्चों में बढ़ा वायरल इंफेक्शन

मोतिहारी : ठंड के मौसम में बच्चों में मौसमी वायरल का प्रकोप ज्यादा बढ रहा है, जिसके कारण सदर अस्पताल, निजी नर्सिंग होम में सर्दी-खांसी एवं बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक मात्रा में पहुंच रही है़ अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठंड बढने के साथ प्रत्येक दिन सर्दी-खांसी-जुकाम से पीड़ित लगभग […]

मोतिहारी : ठंड के मौसम में बच्चों में मौसमी वायरल का प्रकोप ज्यादा बढ रहा है, जिसके कारण सदर अस्पताल, निजी नर्सिंग होम में सर्दी-खांसी एवं बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक मात्रा में पहुंच रही है़

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठंड बढने के साथ प्रत्येक दिन सर्दी-खांसी-जुकाम से पीड़ित लगभग 40-50 बच्चे आ रहे है़ वहीं निजी क्लिनिकों में लगभग 80-100 मरीज प्रत्येक दिन ठंडजनित बीमारियों से पीड़ित बच्चे आ रहे है़ इन बच्चों में लगभग 70-80 कोल्ड डायरिया से प्रभावित बच्चे शामिल है, जिनमें सर्दी-खांसी-जुकाम, उल्टी, दस्त तथा सांस से फूलनेवाली बीमारियां शामिल है़
दिसंबर में होता है कोराइजा वायरल का प्रकोप
शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ विजय कुमार सिंह के अनुसार ठंड के मौसम में कोराइजा वायरल का प्रकोप ज्यादा रहता है़ यह दिसंबर से लेकर मध्य जनवरी तक रहताा है़
इसमें ठंड से जनित प्रमुख बीमारियों में कोल्ड डायरिया के कारण उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी तथा दम फूलने वाली बीमारी शुरू हो जाती है़ य ह मौसम बच्चों के लिए जानलेवा भी हो सकता है़ घरेलू उपचार से ठीक नहीं होने पर नजदीक के अस्पताल या फिर चिकित्सक से सलाह लेने पर बल दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >