चुनाव के सभी टास्क को करें पूरा:आइजी

पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दिये कई टिप्स मोतिहारी : मुजफ्फरपुर परिक्षेत्र के आइजी पारस नाथ ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र का महापर्व चुनाव एवं दुर्गा पूजा व छठ की तैयारी को लेकर जिले में चल रही तैयारी की थानावार […]

पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दिये कई टिप्स

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर परिक्षेत्र के आइजी पारस नाथ ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया.

इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र का महापर्व चुनाव एवं दुर्गा पूजा व छठ की तैयारी को लेकर जिले में चल रही तैयारी की थानावार समीक्षा की. और पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एवं क्षेत्र में तनाव मुक्त दुर्गा पूजा व छठ को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया.

आइजी ने खराब परफॉरमेंस वाले थानाध्यक्ष को कार्य की गति में तेजी लाने की हिदायत देते हुए चुनाव को लेकर दिये टास्क को पूरा करनेे का सख्त निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने दो पाली में तीन-तीन अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया, और चुनाव को लेकर तैयारी की जानकारी ली. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर अवैध शराब धंधे पर अंकुश लगाने,

अवैध आर्म्स एवं फेक कैरेंसी धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर चंपारण परिक्षेत्र के डीआइजी गोपाल प्रसाद, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा मौजूद थे.

वोटरों को धमकाने वालों पर होगी कार्रवाई: चुनाव में मतदाताओं को डराने-धमकाने वाले फैक्टर को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.

आइजी पारस नाथ ने समीक्षा के दौरान सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में चुनाव में इस तरह के अशांति फैलाने वाले कारक को चिन्हित करने का निर्देश दिया. और उनके खिलाफ बंद्धपत्र दायर कर उनपर कार्रवाई करने की बात कही.

इसको लेकर उन्होंने थानाध्यक्षों को क्षेत्र में सूचना जुटाने एवं संदिग्ध फैक्टर वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

50 प्रतिशत आर्म्स होंगे जमा: जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने 50 प्रतिशत लाइसेंसी आर्म्स जमा करने का लक्ष्य रखा है.

बुधवार को समीक्षा के दौरान आइजी पारस नाथ ने अबतक जिले के विभिन्न थाना में जमा कराये गये 2212 लाइसेंसी आर्म्स की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया.

एसएसटी व एफएस टीम की कार्रवाई में तेजी का निर्देश: चुनाव को लेकर जिला स्तर पर गठित स्टेटिक्स सर्विलांस एवं फ्लाईंग स्क्वायड की टीम के कार्यो की समीक्षा करते आइजी ने सघन जांच करने का निर्देश दिया.

उन्होंने बताया कि अबतक की कार्रवाई में एसएसटी टीम ने 73 लाख 29 हजार 560 रुपये एवं तीन वाहन जब्त किया है. मामले में तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. वही एफएस टीम की कार्रवाई में 39 लाख रुपये नेपाली करेंसी एवं एक करोड़ 53 लाख रुपये नकदी जब्त की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >