एमडीएम के सामान को छात्रों ने पकड़ा, हंगामा

बेतिया/ नौतन : राजकीय मध्य विद्यालय कुंजली नौतन में महृयान भोजन की सामग्री चुराना रसोइयों को महंगा पड़ गया है. चुरायी गयी सामग्री को विद्यालय में अन्यत्र जगह पर देख छात्र भड़क गये व हंगामा करने लगे. हंगामा कर रहे छात्र रसोइयों को हटाने की मांग कर रहे थे. हंगामा कर रहे छात्रों को प्रधानाध्यापक […]

बेतिया/ नौतन : राजकीय मध्य विद्यालय कुंजली नौतन में महृयान भोजन की सामग्री चुराना रसोइयों को महंगा पड़ गया है. चुरायी गयी सामग्री को विद्यालय में अन्यत्र जगह पर देख छात्र भड़क गये व हंगामा करने लगे.

हंगामा कर रहे छात्र रसोइयों को हटाने की मांग कर रहे थे. हंगामा कर रहे छात्रों को प्रधानाध्यापक नंदलाल राम ने समझा-बुझाकर शांत कराया व शिक्षा समिति की बैठक बुलाकर रसोइयों पर कार्रवाई करने की बात कही.

तब जाकर छात्र शांत हुए व पठन-पाठन शुरु हुआ. हुआ यूं कि प्रति दिन की भांति बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आये. इसी बीच कुछ छात्रों ने एमडीएम का चावल, दाल व आलू छुपा कर अन्यत्र रखा देखा.
तब छात्रों ने रसोइया गौदी देवी, चिन्ता देवी, बिन्दा देवी व शांति देवी से पूछा. जब उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया,तो छात्र आक्रोशित हो गये व हंगामा करने लगे. छात्रों का
आरोप था कि विद्यालय बंद हो जाने के बाद उक्त चारों रसोइया विद्यालय आती हैं, चावल, दाल व आलू को चुरा ले जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >