एक निर्दलीय समेत चार ने भरा नामांकन परचा

बेतिया : विधानसभा चुनाव चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन एक निर्दलीय समेत कुल चार लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया. इसमें से दो बेतिया जिला मुख्यालय व दो नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में दाखिल किया गया. बगहा में पहले दिन कोई खाता नहीं खुला. बेतिया में 11 बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया […]

बेतिया : विधानसभा चुनाव चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन एक निर्दलीय समेत कुल चार लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया. इसमें से दो बेतिया जिला मुख्यालय व दो नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में दाखिल किया गया.

बगहा में पहले दिन कोई खाता नहीं खुला.

बेतिया में 11 बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. सबसे पहले नौतन विधानसभा से बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इन्होंने जदयू प्रत्याशी के रुप में अपनी दावेदारी जतायी.
इसके बाद नौतन विधानसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में ललन राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र नौतन विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने लिया.
इस दौरान नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों के साथ अनुमोदक, प्रस्तावक समेत पांच लोगों के जाने की अनुमति दी गयी. पूर्व राज्य मंत्री के साथ नामांकन के दौरान पूर्व जिप अध्यक्ष अमर यादव, अब्बास अहमद आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >