महिला से दुष्कर्म का प्रयास

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में पिस्तौल का भय दिखा एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर महिला सहित उसकी सास को पिस्टल के बट से मार घायल कर दिया गया. घटना सोमवार की है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. […]

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में पिस्तौल का भय दिखा एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर महिला सहित उसकी सास को पिस्टल के बट से मार घायल कर दिया गया.

घटना सोमवार की है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसमें गांव के ही राकेश सिंह व रामबाबु सिंह को आरोपित किया गया है.
पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा. घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि घर में अकेली खाना बना रही थी. इस दौरान उक्त दोनों आरोपित घर में घुस कर जबरन छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी, उसके बाद पिस्टल का भय दिखा दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
चीखने की आवाज सुनकर सास मूर्ति देवी बचाने आयी तो उन्हें भी दोनों आरोपियों ने पिस्टल के बट से मार घायल कर दिया. घटना की सूचना पर खेत में काम कर रहे पति व ससुर दौड़े घर पहुंचे. उन्हें आते देख दोनों आरोपित मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये.
गले से सोने का चेन व मंगलूसत्र छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप के प्रभारी मेहीलाल यादव ने बताया कि प्राथमिकी कोटवा थाना में दर्ज होगी. यहां से पीड़िता का आवेदन कोटवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >