मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह पर मोतिहारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. गिरफ्तारी वारंट आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में जारी किया गया है. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीष कुमार शाही ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व मंत्री के खिलाफ जमानतीय धारा में वारंट जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है.
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2009 में चुनाव के दौरान लालबत्ती लगी गाड़ी के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे. इस मामले में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था.
