मोतिहारी : जीवन पब्लिक स्कूल पर धोखाधड़ी करने का परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमाकांत यादव ने न्यायालय में दाखिल किया है़ न्यू चांदमारी निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने प्राचार्य मनोज रंजन एवं जीवन प्रकाश पर परिवाद पत्र संख्या 6127/15 सीजेएम के न्यायालय में दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि परिवादी के पुत्र विरज […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : जीवन पब्लिक स्कूल पर धोखाधड़ी करने का परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमाकांत यादव ने न्यायालय में दाखिल किया है़
न्यू चांदमारी निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने प्राचार्य मनोज रंजन एवं जीवन प्रकाश पर परिवाद पत्र संख्या 6127/15 सीजेएम के न्यायालय में दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि परिवादी के पुत्र विरज बोध के पंजीयन के नाम पर आरोपी ने दस हजार रूपये मांगा़ परिवादी ने रूपया देकर रसीद मांगा तो मारपीट किया.
अवैध संबंध में तो नहीं गयी जान?
अवैध संबंध में तो नहीं गयी जान?
प्रतिनिधि, मोतिहारी
छतौनी के मठिया जिरात मुहल्ला में रिटायर पंचायत सेवक भृगुनाथ द्विवेदी के साथ रहने वाली परायी औरत रीना देवी पिछले तीन महीना से फरार है. वह करीब एक साल से अपने नाम पर जमीन खरीदने व मकान बनाने के लिए भृगुनाथ पर दबाव दे रही थी.
रिटायरमेंट के बाद रीना हमेशा कहती थी कि आपके जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है. आपके नहीं रहने पर मेरा व बच्चों की देखभाल कौन करेगा. हमलोगों की परवरिश कैसे होगी.
उसके दबाव के कारण भृगुनाथ काफी तनाव में रहने लगा था. दोनों के बीच मनमुटाव हुआ, जिसके कारण तीन महीना रीना अपने बच्चों को लेकर कही चली गयी. वह किसके साथ व कहा गयी. इसकी जानकारी शायद भृगुनाथ को भी नहीं थी. पड़ोस के लोग जब भृगुनाथ से रीना के संबंध में पूछते थे तो तरह-तरह का बहाना बनाता था.
घर छोड कर जाने के बाद उसके पिता महाराज भगत, भाई नंदन भगत व बहनाई इनरदेव भगत भृगुनाथ के घर पहुंच रीना के नाम जमीन खरीदने व मकान बनाने का दबाव देते थे.
मृतक के पुत्र मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमलोगों ने जब भी रिटायरमेंट के पैसों के बारे में पूछा तो हमेशा कहते थे कि अभी पैसा नहीं मिला है. उसने बताया कि पिता जी चिरैया से प्रखंड से वर्ष 2012 में रिटायर किये. रीना के साथ उनका संबंध कब से था,
इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं है. उनके नाजायत संबंध के बारे में चार साल पहले हमलोगों को जानकारी हुई. उसके दोनों बच्चे किसके है, हमलोगों को यह भी पता नहीं. थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत सामने आयेगा.
पकड़ीदयाल में रीना की हुई थी शादी
रीना शादीशुदा औरत है. उसकी शादी पकड़ीदयाल में हुई थी, लेकिन किसी कारण से रीना का अपने पति से रिश्ता टूट गया. परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा लंबित रहते हुए उसने भगृनाथ से संबंध बना लिया.
भृगुनाथ की पत्नी बनकर उसके साथ रहने लगी. वह अपने दोनों बच्चे को भृगुनाथ का संतान बताती थी. भृगुनाथ के परिजन मुहल्ला वाले रीना के आचरण को भी संदिग्ध बता रहे है. परिजनों को संदेह है कि वह किसी के साथ भाग गयी है. हत्या के बाद भृगुनाथ के परिवार वाले थाना पहुंचे, लेकिन थाना पर न तो रीना आयी नही उसके परिवार वाले.