बंजरिया : प्रखंड क्षेत्र के पंचरूखा मध्य के सिसवनिया व महम्मदपुर गांव में दर्जनों लोग अभी भी डायरिया से प्रभावित है़ रविवार को भी पकडिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित के बीच आवश्यक दवा का वितरण किया़ ज्ञात हो कि डायरिया के कारण सिसवनिया व महम्मदपुर में तीन लोगों की मौत […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बंजरिया : प्रखंड क्षेत्र के पंचरूखा मध्य के सिसवनिया व महम्मदपुर गांव में दर्जनों लोग अभी भी डायरिया से प्रभावित है़
रविवार को भी पकडिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित के बीच आवश्यक दवा का वितरण किया़ ज्ञात हो कि डायरिया के कारण सिसवनिया व महम्मदपुर में तीन लोगों की मौत हो गयी थी,
जिस पर जिले के मेडिकल टीम प्रभावित गांवों का दौरा कर ओआरएस वगैरह वितरण किया था़ रविवार को भी मोहम्मदपुर के राज्जाक अंसारी, अमानुल्लाह खां, नसीम खां, अंजीदा खातून, तबरेज, अरवेज आलम, नबरेज आलम, जमशेद आलम, मतिउल्लाह व शेख भिखारी अभी भी इलाजरत है़
सिसवनिया में जरीना खातून, नुरूल नेशा, मुस्कान नसीबा सदर अस्पताल में इलाजरत है़ ग्रामीण डाक्टर मोहमद अफ जल का कहना है कि यह बीमारी परिवार के एक सदस्य को होने पर परिवार के सभी लोग प्रभावित हो रहे है़ं
शेख भिखारी की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें आक्सीजन चढाना पड़ा गैर सरकार संस्थान के राकेश कुमार ने क्षेत्र में घुमकर लोगों को जागृत किया़
उन्होंने बताया कि पानी उबालकर पिये, वहीं समाजिक कार्यकर्ता डा अतिकर्रहमान ने बताया कि मेडिकल टीम आ रही है़ हमलोग भी लोगों में जागरूकता फैला रहे है़ं जरूरत के हिसाब से सहयोग कर रहे है़ं
कहते हैं अधिकारी
बीडीओ रमेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि हम सभी भी रविवार को प्रभावित गांवों का दौरा कर पीडित परिवारों से हाल चाल पूछ रहे है़ं
चिकित्सकों की माने तो छोटी मछली खाने से फैला है़ डायरिया क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद जगह-जगह जमा पानी से मछली मारकर खा रहे है़ ये पानी खेतों में जमा है, जिसमें किसान खाद वगैरह डाले है़ ऐसी मछली खाने से परहेज करना चाहिए़