मोतिहारी : रोटरी क्लब,रेड क्रॉस सोइटी मोतिहारी व हिमालयन अस्पताल देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेड क्रॉस सोसाईटी के प्रांगण में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर में सैकडों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उन्हें दवाईयां दी गयी.इस अवसर पर कटे हुए ओठ एवं फटे हुए तालू के मुफत ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया.
हिमालयन अस्पताल के चिकित्सक डा0 दीपक कुमा ने बताया कि इस तरह के मरीजों की संख्या में इन दिनों काफी वृद्धि हो रही है.
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डा0 प्रशांत कुमार,कार्यक्रम के संयोजक व रोटरी के अध्यक्ष डा0 चन्द्र सुभाष,डा0 मंजय कुमार,डा0 अनुपम कुमार,डा0 ज्योति झा,डा0 आशुतोष,व डा0 ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे.
शिविर का संचालन रो0 मनीष कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन धर्मवर्धन प्रसाद ने किया.शिविर को रोटरी के सचिव ई0 मुन्ना कुमार,डा0 ओमप्रकाश,सचिव ई0 विभूतिनाराण सिंह आदि ने संबोधित किया.
