आंदोलनकारियों ने बंद किया व्यापारिक मार्ग

रक्सौल : नेपाल में जारी संविधान के विरोध में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा व संघीय समावेशी मोर्चा के द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित नो-मेंस लैंड पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रही. मंगलवार को मधेशी केन्द्रीत दल संघीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो व तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंहथ ठाकुर के आने से आंदोलनकारियों […]

रक्सौल : नेपाल में जारी संविधान के विरोध में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा व संघीय समावेशी मोर्चा के द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित नो-मेंस लैंड पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रही.

मंगलवार को मधेशी केन्द्रीत दल संघीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो व तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंहथ ठाकुर के आने से आंदोलनकारियों के उत्साह में काफी बढ़ोतरी हुयी है.

मंगलवार को भी आंदोलन में हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं, छात्रों ने भाग लिया. यहां बता दे कि बीते बुधवार से ही मधेशी दलों के द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित भारत-नेपाल मैत्री पूल पर धरना देकर व्यापारिक मार्ग को बंद कर दिया गया है.
जैसे-जैसे आंदोलन का दिन आगे बढ़ रहा है लोगों के उत्साह में भी वृद्धि हो रही है. लोगों के मन में विश्वास है कि हम अपनी लड़ाई जारी रखते हुए नेपाल सरकार से अपना हक लेकर रहेगें.
टंकी की हुई जांच
नेपाल में डीजल व पेट्रोल की हुयी कमी के बाद रक्सौल से पेट्रोल व डीजल की तस्करी बढ़ गयी है. जिसके बाद मंगलवार को बंद कर्ताओं के द्वारा मैत्री पूल से होकर वीरगंज जाने वाले बाइक की टंकी की जांच की गयी,
इस दौरान अधिक तेल होने पर बाइक की टंकी से तेल खाली कराया गया. मधेशी युवाओं का कहना था कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है नेपाल में कुछ भी नहीं जाने देंगे.
मधेश की मांग को लेकर जारी आंदोलन को मधेशी की कई स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ-साथ संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है. नेपाल प्लास्टिक उद्योग व्यवसायी संघ, शिक्षक संघ, महिला मोर्चा, छात्र संघ, युवा संघ, मधेशी पत्रकार संगठन आदि के द्वारा आंदोलन को समर्थन किया गया है.
जिसके बाद आंदोलनकारी दलों के द्वारा आंदोलन को और भी सशक्त तरीके से चलाया जा रहा है.
रक्सौल में वाहनों की कतार
नेपाल की आर्थिक नाकेबंदी मधेशी दलों के द्वारा किये जाने के बाद रक्सौल नहर चौक से लेकर रामगढ़वा तक सैकड़ों की संख्या में मालवाहक वाहनों की कतार लगी है.
जिन्हे समान लेकर नेपाल जाना था. पिछले छह दिनों से रास्ते में फंसे चालकों व उपचालकों के लिए अब खाने-पीने की समस्या उतपन्न होने लगी है. एक जानकारी के अनुसार अभी रक्सौल से सटे इलाकों में केवल 200 पीस गैस टैंकर फंसे हुये है.
24 घंटे आंदोलन पर बैठे प्रदर्शनकारियों के द्वारा रात का समय काटने के लिए ढोल मंजीरे के साथ मनोरंजनात्मक कार्यक्रम किये जा रहे है. जिसके सहारे लोग खुले आसमान के नीचे रात काट रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >