बिजली में आत्मनिर्भर बनेगा बिहार : ऊर्जा मंत्री

पकड़ीदयाल : बिहार सरकार के ऊर्जा वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को पकड़ीदयाल में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रिड का शुभारंभ किया़. मंत्री द्वारा शुरू किये गये योजनाओं में पकड़ीदयाल स्थित विद्युत ग्रिड उपकेंद्र पर 14.41 करोड़ रुपये, ढाका-पकड़ीदयाल संचरन व फ ेनहारा पर करीब 20 करोड़ […]

पकड़ीदयाल : बिहार सरकार के ऊर्जा वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को पकड़ीदयाल में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रिड का शुभारंभ किया़.

मंत्री द्वारा शुरू किये गये योजनाओं में पकड़ीदयाल स्थित विद्युत ग्रिड उपकेंद्र पर 14.41 करोड़ रुपये, ढाका-पकड़ीदयाल संचरन व फ ेनहारा पर करीब 20 करोड़ रुपये व उनके संचरन लाइन पर भी करोड़ों रुपये खर्च होंग़े

सभा की अध्यक्षता विधायक शिवजी राय ने किया़ मंच संचालन पूर्व मुखिया चंद्रभूषण जायसवाल ने किया़ नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंत्री श्री यादव को शॉल ओढाकर सम्मानित किया़ मंत्री श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार बिहार में बिजली व परिवहन को दुरुस्त कर विकास को गति देने को तत्पर है़ इससे विकास स्वत: होता जायेगा़ हम हरेक खेत में बिजली ले जाने को संकल्पित है़ 2017 तक बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जायेगा़.

इससे पहले विधायक शिवजी राय ने अपने उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बीते 10 वर्षो में 36 पुल व 56 सड़कें बनवायी है़ मधुबन को अपराधमुक्त कराया़ हम तीखा बोलते है, लेकिन विकास में विश्वास रखते है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >