नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर जदयू का प्रदर्शन

प्रखंड कार्यालयों पर धरना, जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा नाखून व बाल मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के डीएनए पर अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में पूर्वी चंपारण जनता दल (यू) के नेताओं ने विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर नाखून एवं बाल काट प्रधानमंत्री के पास डीएनए टेस्ट के लिए भेजने […]

प्रखंड कार्यालयों पर धरना, जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा नाखून व बाल
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के डीएनए पर अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में पूर्वी चंपारण जनता दल (यू) के नेताओं ने विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर नाखून एवं बाल काट प्रधानमंत्री के पास डीएनए टेस्ट के लिए भेजने में जुटगये है.
मोतिहारी प्रखंड में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया. जबकि संचालन पार्टी प्रवक्ता विशाल कुमार शाह ने किया.
कार्यक्रम को विधान पार्षद सतीश कुमार, ब्रजेश श्रीवास्तव, कैप्टेन अब्दुल हामिद, सरदार मंजीत सिंह, सगीर अहमद, दिनेश गुप्ता, सज्जाद, विपिन पटेल, बब्लू श्रीवास्तव, शर्मानंद सहनी, लड्डू सिंह, रंजन भारती, राजेश मिश्र, विश्वनाथ चौरसिया, शिवलाल सहनी, शहीद रजा, मोहमद समीम, सुदीश साह, डॉ ध्रुव नारायण यादव सहित अन्य नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जिस प्रकार की भाषा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे है वैसी भाषा एक प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है. बिहार वासी इसका बदला जरूर लेंगे. उन नेताओं ने कहा कि बिहार के डीएनए को ले डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति बने, मोहन दस करमचंद्र गांधी महात्मा गांधी बने.
पीएम वापस लें शब्द
पकड़ीदयाल : विधायक शिवजी राय के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर में गुरुवार को शब्द वापसी को ले धरना दिया. घटना के मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता रामजन्म चौरसिया ने किया. विधायक ने कहा कि जदयू के मुख्यमंत्री से लेकर किसी कार्यकर्ता के डीएनए में कोई खराबी नहीं है.
प्रधानमंत्री की सुविधा के लिए हम जदयू कार्यकर्ता अपने-अपने बाल व नाखून का नमूना भेज रहे हैं. प्रधानमंत्री जांच करवा लें अगर हममें खराबी नहीं है तो प्रधानमंत्री शब्द वापस लें. यह बिहार के प्रतिष्ठा का प्रश्न है. मौके पर पूर्व प्रमुख दिनेश यादव, बच्च राम, मंगल यादव, रमेश यादव, मनीष यादव, रामजी राम, रामअयोध्या साह, दशरथ कुशवाहा, सियाराम प्रसाद, विपिन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
गहरी ठेस पहुंची है : मंजू
चिरैया. प्रखंड कार्यालय स्थित गुरुवार को प्रखंड के जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष केदार पटेल ने किया. धरना का नेतृत्व कर रहे जिप अध्यक्ष मंजू देवी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व दिनों बिहार के एक जनसभा को संबोधित करके समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को डीएनए पर टिप्पणी किया था, जिससे बिहार सहित जदयू नेताओं पर गहरी ठेस पहुंची है.
प्रखंड से तीन हजार व्यक्तियों का केस काट कर नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचाया जायेगा. मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाह आलम अंसारी, राजकुमार राम, उपेंद्र प्रसाद, कमलदेव तिवारी, योगेंद्र यादव, गांधी महतो, शत्रुधन दूबे, नन्हक सिंह सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बिहारियों का हुआ अपमान
मधुबन. जदयू के द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया. इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी के डीएनए संबंधी बयान के विरुद्ध बाल कटाकर डीएनए सैंपल जमा किया. विधायक शिवजी राय ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के डीएनए संबंधी बयान से बिहारियों का अपमान हुआ है.
जबतक पीएम इसके लिए माफी नहीं मागते जदयू का विरोध जारी रहेगा. मौके पर नंद किशोर बैठा, मो.वल्लीउल्लाह, विपुल कुमार, रामाऔतार चौधरी आदि उपस्थित थे.
जदयू का एकदिवसीय धरना
मेहसी : जदयू के पूर्व घोषित शब्द वापसी अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जदयू नेता मुस्ताक अहमद अंसारी व संचालन कांग्रेस नेता कमलेश्वर प्रसाद गुप्ता ने किया़ धरना को संबोधित करते हुए मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा के पुत्र सह जिला जदयू उपाध्यक्ष कृष्णाजरुन कुशवाहा ने कहा कि मुङो बिहारी होने का गर्व है़ हमारे डीएनए में कोई खराबी नहीं है़ शक है तो प्रधानमंत्री जांच करा लें मौके पर नुरूल होदा, भूषण कुशवाहा, किशोरी ठाकुर, नईम खां, संजय कुमार, मुमताज, सतीश कुमार गुप्ता, रामप्रवेश सहनी, शमी अहमद, ललन मिश्र, नबी आलम, उपेंद्र पटेल सहित अन्य उपस्थित थ़े पताहीं.
प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड जदयू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार के डीएनए के संबंध में बोलने के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया़ अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने किया़ धरना में चंद्रभूषण कुमार, अमिरूल हक, जयनारायण प्रसाद, उपेंद्र पटेल, अवधेश पटेल सहित दर्जनों लोग शामिल थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >