डूबने से तीन युवकों की मौत

गोविंदगंज थाना के अलग-अलग गांव में शनिवार को डूबकर तीन युवकों की मौत हो गयी़ उक्त तीनों युवक पशुओं के लिए चारा का जुगाड़ करने गांव के पास सरेह में गये थ़े वापसी के दौरान गड्ढा पार करते समय उनका पैर फि सल गया और वे गहरे पानी में गिर गय़े आवाज सुनकर आसपास के […]

गोविंदगंज थाना के अलग-अलग गांव में शनिवार को डूबकर तीन युवकों की मौत हो गयी़ उक्त तीनों युवक पशुओं के लिए चारा का जुगाड़ करने गांव के पास सरेह में गये थ़े

वापसी के दौरान गड्ढा पार करते समय उनका पैर फि सल गया और वे गहरे पानी में गिर गय़े आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर युवक को बचाने का प्रयास किया,लेकिन वे दमतोड़ चुके थ़े इस घटना मे रढिया गांव के कानूटोला निवासी शंकर साह का पुत्र सुजीत कुमार साह 22 वर्ष एवं राधेश्याम साह का पुत्र गोलू कुमार की मौत हो गयी़ दोनों मृतक चचेरे भाई बताये जाते हैं़ बलहां-गोविंदगंज राजबाड़ी सड़क पर वर्षों से निर्माणाधीन चुनाहवा पुल पार करने के क्रम में हादसा का होना बताया जा रहा है़ वहीं घटना में नवादा गांव निवासी योगी चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार 19 वर्ष की मौत स्टेट बोरिंग के समीप गढ्ढे में डूबकर हो गयी़ वह साइकिल पर सवार पशु के लिए चारा लेकर लौट रहा था़ इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह गढ्ढे में जा गिरा़ इधर सूचना पर प्रखंड प्रशासन ने मृतक के परिजनों से मिला और सहायता राशि प्रदान की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >